फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्कूलों में बंद मिला ताला, पदाभित अधिकारी रहे नदारद

स्कूलों में बंद मिला ताला, पदाभित अधिकारी रहे नदारद

Sun, 31 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में बंद मिला ताला, पदाभित अधिकारी रहे नदारद
जिले की तीनों तहसील क्षेत्रों के बूथों पर रविवार को विधानसभा मतदाता सूची में संशोधन के साथ ही नाम बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सदर एसडीएम विशाल यादव समेत अन्य अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्कूलों में ताला बंद मिला और पदाभित अधिकारी नदारद रहे। जांच अधिकारी ड्यूटी से गायब रहने वालों के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

सदर एसडीएम विशाल यादव और सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय उरमौरा, तिलौली, मुसही में स्थित बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर पात्रों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्रों का काटने, संसोधन के लिए संबंधित फार्म भरने का निर्देश दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाता सूची में संसोधन के साथ ही नाम बढ़ाने के कार्य में लगे कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार की गडबड़ी की गई गई तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर अतिरक्त एसडीएम अशोक यादव ने प्राथमिक विद्यालय पइका में बने बूथ पर पहुंचे तो बीएलओ मौजूद था, लेकिन पदाभित अधिकारी नदारद थे। स्कूल में ताला लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने जूनियर हाईस्कूल करगरा, प्राथमिक विद्यालय बेलकप, रजधन, भभाइज, गुरदह, करमाड़ में बने बूथों पर जाकर बीएलओ से मतदाता सूची के संसोधन आदि के बारे में जानकारी लिया। डिप्टी कलेक्टर अशोक यादव ने कहा कि उपरोक्त बूथों का निरीक्षण करने पर स्कूल बंद था और पदाभित अधिकारी गायब रहे। हालंाकि बीएलओ मौजूद मिले और काम कर रहे थे। जिन स्कूलों में बूथ है वहां के प्रधानाचार्यों को रविवार को स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके स्कूलों को नहीं खोला। कहा कि डीएम को स्कूल बंद होने और ड्यूटी से गायब रहने वाले पदाभित अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed