{"_id":"5a39547e4f1c1bb6678c3016","slug":"141513706622-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य परियोजना गेट पर श्रमिक संगठन ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य परियोजना गेट पर श्रमिक संगठन ने किया धरना-प्रदर्शन
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (ओबरा)। तापीय परियोजना के मुख्य गेट पर संविदा श्रमिक संगठनों ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना दिया। अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने परियोजना के ताप-अ विद्युत गृह में कार्यरत 41 मजदूरों को विगत छह माह पूर्व निकाले जाने के बाद से अब तक समायोजन ना किये जाने को लेकर परियोजना प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
कहा कि पावर हाउस में निरंतर मजदूर हितों की अनदेखी की जा रही है। कारखाने के विस्तार से लेकर संचालन तक कामगार अपने बहुमूल्य समय का निर्वहन कर रहे हैं। कहा कि अगर परियोजना प्रशासन इस मामले का निस्तारण नहीं कराती तो जल्द ही व्यापक आंदोलन किया जाएगा। सुशील मिश्रा संग्राम एवं संजीव मालवीय ने कहा कि संगठन ने मजदूरों के समायोजन की मांग मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष रखी थी, तब आश्वासन दिया गया कि अलग-अलग जगहों पर मजदूरों को पुन: रख लिया जाएगा, लेकिन महीनों बाद भी ऐसा नहीं हुआ। मजदूर नेता रंणजीत तिवारी, संगठन के महामंत्री नागेंद्र प्रताप चौहान एवं ओम प्रकाश अंबर संग प्रदर्शन में आसिफ खान, फुलगेंद्र कुमार झा, परवेज अहमद, संजय केसरी आदि मौजूद रहे।