{"_id":"59e2576b4f1c1bf3538b7912","slug":"141508005739-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जले ट्रांसफार्मर नही बदलने पर बिजली विभाग का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जले ट्रांसफार्मर नही बदलने पर बिजली विभाग का फूंका पुतला
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (कोन)। विद्युत विभाग शासन की मंशा के अनुसार जले ट्रांसफार्मर नहीं बदल पा रहा है। कहीं 15 दिन तो कहीं एक माह से ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं और उपभोक्ता रात ढ़िबरी की रोशनी में गुजारने के लिए विवश हैं। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित महुद्दीनपुर गांव के उपभोक्ताओं ने शनिवार को बिजली विभाग का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि यदि दो दिन में जले ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला गया तो सब स्टेशन का घेराव किया जाएगा।
विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों से लेकर लाइन मैन तक कई बार जानकारी देने के बावजूद ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर संवेदनहीन बने रहे। अर्जुन, कमलेश, नवलेश, नागेश्वर, विमलेश का कहना है कि दशहरा में बिजली नहीं मिली। अब दीपावली भी अंधेरे में गुजरने की नौबत आ गई है। जेई से लेकर लाइन मैन तक ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर गंभीर नहीं हैं। टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उपभोक्ताओं ने कोन चौराहे पर विद्युत विभाग का पुतला फूंका और थानाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। चेताया कि यदि दो दिन के अंदर विभाग गांव का ट्रांसफार्मर नही बदलता है तो ग्रामीण कोन सब स्टेशन का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में अजय, रामजी, नंद कुमार, विकास कुमार, मनीष मौजूद रहे।