फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 05 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के खैरा गांव के ग्रामीणों ने गुुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। गांव के कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाया। गांव में नए सिरे से कोटेदार के चयन की मांग की। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कोटेदार की मृत्यु के बाद दूकान दूसरे गांव में अटैच हो गई। करीब दस वर्षों से ऊपर हो गया, अभी भी दूकान दूसरे गांव से ही संबद्ध है। दूरी ज्यादा होने के नाते ग्रामीणों को परेशानी होती है। ग्राम प्रधान बबलू सिंह पटेल ने बताया कि इस समस्या को लेकर तहसील दिवस में भी कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोनू पांडेय ने कहा कि दस वर्षों से ग्रामीण परेशान हैं लेकिन उनकी सुधि लेने वाला कोई नही है। जिले से जांच विभाग के संबंधित अधिकारियों को दे दी जाती है, लेकिन अधिकारी गांव में न जाकर कोटेदार को सलाम करके लौट आते हैं। युवक मंगल दल के जिलाध्यक्ष सौरभकांत पति तिवारी ने कहा कि कोटेदार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। इस मौके पर आशा, रामरक्षा, निर्मला, शांती, रामप्यारी, मुराती, पार्वती, मुन्नी, बिटू तिवारी, आशुतोष पांडेय, चंद्रभूषण, अजय कुमार, छोटेलाल, विनोद, रामरक्षा, हरिदास, विमलेश, राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed