फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक विभाग टीम ने डाला डेरा

स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक विभाग टीम ने डाला डेरा

Tue, 01 Aug 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक विभाग टीम ने डाला डेरा
म्योरपुर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पड़नी ग्राम पंचायत के कमरीडांड़ टोले में संक्रामक बीमारी की चपेट में आए लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कैंप लगाया। इस दौरान लोगों का उपचार कर दवा वितरित की गई। इसके अलावा प्रशासनिक टीम ने भी गांव का जायजा लिया। उधर म्योरपुर सीएचसी में चौदह लोग भर्ती हैं, एक मासूम की हालत गंभीर होने पर अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एक मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया था। म्योरपुर सीएचसी में मंगलवार को भी हरेंद्र (32), पिरो (7), ऋषिमुनि (2), सीमा (30), कलावती (30), प्रवेश कुमार (2), सुनीता (28), अखिलेश यादव (5), पार्वती (50), प्रिंस कुमार (2), रामअधार (60), संतोष (16), लक्षनधारी (60) एवं रामदास (30) का उपचार म्योरपुर सीएचसी में चल रहा है। चिकित्सक डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि प्रिंस कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया गया। कहा कि अन्य सभी पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर है। बताया कि कुओं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है और लोगों को साफ सफाई से रहने की सलाह दी गयी है।इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डडीहरा गांव में भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को दवा का वितरण किया गया। एसडीएम के निर्देश पर प्रशासनिक टीम में म्योरपुर क्षेत्र के कानूनगो एवं लेखपाल सुरेंद्र नारायण पाठक ने प्रभावित गांव का जायजा लिया और लोगों को शुद्ध जल मुहैया कराने की पहल की। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ.जगदीश पटेल, राजू कुमार, हरिगेंद, फर्मासिस्ट मनोज कुमार एवं सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed