{"_id":"5972442e4f1c1b47458b47d2","slug":"141500660782-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित विद्युत आपूर्ति से क्षुब्ध लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित विद्युत आपूर्ति से क्षुब्ध लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (बभनी)। ब्लॉक क्षेत्र में पखवाड़े भर से हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति से क्षुब्ध चपकी के लोगों ने शुक्रवार को विभागीय लोगों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विपुल केसरी, अनिल और गणेश सिंह ने कहन कि यहां पर पखवाड़े भर से कभी एक घंटा तो कभी लुकाछिपी ही बिजली मिल रही है। हीरालाल, रामप्यारे, रामचंद्र ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति कामकाज प्रभावित हो रहा है। बचाऊ, राजू, सुनील ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों का उदासीन रवैया से वह लोग आहत हैं। कृष्ण प्रसाद, वासुदेव और राजू पांडेय ने नधिरा सब स्टेशन के कर्मियों पर आपूर्ति मनमाने ढंग से करनेे का आरोप लगाया है। कहा कि गुरुवार की रात्रि मे नधिरा सब स्टेशन से आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जब रात्रि में दस बजे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया तब आपूर्ति चालू कर दी गई। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि विभाग रवैये में सुधार नहीं लाता तो विद्युत सब स्टेशनों मे ताला बंद कर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। वहीं विद्युत वितरण खंड पिपरी के एक्सईएन लक्ष्मी शंकर ने कहा कि अधिक लोड के कारण मेन लाइन खराब है, जल्द ही व्यवस्था सुधार कर विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से की जाएगी।