{"_id":"5963ac3f4f1c1b00708b4a71","slug":"141499704383-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (म्योरपुर)। थाना क्षेत्र के धनखोर गांव में रविवार की रात बिजली तार के चपेट में आने से प्रकाश (19) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। उधर परिवार के लोगों ने मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। मुआवजे के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना रविवार की रात 8.30 बजे की है। प्रकाश (19) शौच के लिए निकला था। इसी बीच पहले से 11 हजार वोल्टेज का टूटकर गिरे तार की चपेट में आ गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। देखा तो वह बिजली तार के पास मृत अवस्था में पड़ा था। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। रात भर शव के पास बैठे रहे। सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप मढ़ा। मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के लोग ढीले और जर्जर तारों की मरम्मत नहीं कर रहे, जबकि उनके जरिए लगातार मांग की जाती रही है। ग्रामीणों ने मुआवजे के साथ ही बिजली विभाग के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।