{"_id":"595e6eb44f1c1bca748b45b4","slug":"141499360948-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने बच्चों में वितरित किया पाठ्य सामग्री एवं स्कूल ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने बच्चों में वितरित किया पाठ्य सामग्री एवं स्कूल ड्रेस
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। दो दिवसीय दौरे पर आई प्रदेश की भू-तत्व व खनिकर्म राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस नाते वह गुरुवार को कलेक्ट्रेट मेें आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बगैर शामिल हुए लखनऊ लौट गई। हालांकि मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सदर विधायक भूपेश चौबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
कलेक्ट्रेट में पूर्वांह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक मंत्री अर्चना पांडेय विकास कार्यों की समीक्षा करने वाली थीं। इस नाते सुबह दस बजे से ही जिलास्तरीय अधिकारी पत्रावलियों के साथ बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे थे। लेकिन लगभग साढ़े 11 बजे अधिकारियों को मालूम हुआ कि मंत्री की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह बैठक नहीं लेंगी। विधायक भूपेश चौबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित 59 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। विधायक ने व्यापारियों के साथ जीएसटी पर भी चर्चा की। वाणिज्य कर कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक ने जीएसटी से व्यापारियों और आमजनता को होने वाले लाभ के बारे मेें बताया। कहा कि व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है, अगर इंस्पेक्टर अनायास किसी को परेशान करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखापढ़ी की जाएगी। रतन लाल गर्ग, वीरेंद्र जायसवाल, संजय जायसवाल, धीरज सोनी, राजेश गुप्ता, धीरज जायसवाल, राजेश बंशल आदि मौजूद रहे। विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि अचानक मंत्री की तबीयत खराब होने की वजह से समीक्षा बैठक स्थगित हो गई।
उधर ओबरा में भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने गुरुवार की सुबह चोपन ब्लॉक संसाधन केंद्र के बिल्ली प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों में नि:शुल्क पाठ्य सामग्री एवं स्कूल ड्रेस का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर बालिकाओं के जरिए प्रभारी मंत्री को तिलक लगाकर किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गांव के बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में बच्चों के ड्रेस में परिवर्तन किया गया है। जिससे ग्रामीण बच्चे भी अपने आप को शहरी और कान्वेंट के बच्चों से अलग ना समझें और उनका हौसला बढ़ाया जा सके। इससे पूर्व बुधवार की देर शाम उन्होंने चोपन मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजीव गौड़, पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, राजेश अग्रहरि, उमेश सिंह पटेल, सीडीओ रामाश्रय, एसडीएम सदर विशाल यादव, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।