{"_id":"595934ef4f1c1b1d4d8b47a6","slug":"141499018479-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोरावल का नौगवां नंदलाल बना ओडलएफ ग्राम पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोरावल का नौगवां नंदलाल बना ओडलएफ ग्राम पंचायत
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (घोरावल)। ग्राम पंचायत नौगवां नंदलाल को रविवार को समारोहपूर्वक खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित कर दिया गया। इस दौरान गांव में गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लिये हुए थीं। डीएम पीके उपाध्याय, एसपी आरपी सिंह ने निगरानी समिति के सदस्यों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
डीएम ने गांव में पहुंचकर स्वागत द्वार के पास पहले विधि-विधान के साथ पूजन कर नारियल फोड़ा। फिर फीता काटकर गौरव यात्रा का शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर और सिर पर कलश रखकर डीएम के नेतृत्व में गौरव यात्रा में भाग लिया। गांव की विभिन्न गलियों, मुहल्लों और सड़कों पर भ्रमण करते हुए गौरव यात्रा समारोह स्थल पर पहुंची, जहां डीएम ने ग्राम पंचायत नौगवां नंदलाल को पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त घोषित किया। इस दौरान डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने स्वच्छता निगरानी समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर सीडीओ रामाश्रय, प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स, एसडीएम शादाब असलम, प्रभारी डीपीआरओ गोपालजी ओझा, नायब तहसीलदार अनिल कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत उपेंद्र पांडे, सुमन गुप्ता, ग्राम प्रधान सुदामा प्रसाद मौर्या, जगदीश सिंह, श्याम बिहारी यादव, सर्वेश सिंह, जयनाथ कुशवाहा मौजूद रहे।