{"_id":"610008fb8ebc3e582e53f912","slug":"14-lakh-property-of-two-cattle-smugglers-seized-sonbhadra-news-vns6026843111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: दो पशु तस्करों की 14 लाख की संपत्ति जब्त, गैंगस्टर की कार्रवाई के तहत डीएम ने दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: दो पशु तस्करों की 14 लाख की संपत्ति जब्त, गैंगस्टर की कार्रवाई के तहत डीएम ने दिया निर्देश
Tue, 27 Jul 2021 06:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:54 PM IST
सार
डीएम के आदेश पर चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को हत्या, लूट, पशु तस्करी समेत अन्य संगीन अपराधों को अंजाम देने वालों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पशु तस्करों का वाहन सीज करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के करमा थाने की पुलिस ने पशु तस्करी के एक मामले में दो आरोपियों की 14 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें एक आरोपी चंदौली के सैयदराजा और दूसरा वाराणसी के बड़ागांव का निवासी है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के आदेश पर पुलिस ने तस्करों की चल-अचल संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को हत्या, लूट, पशु तस्करी समेत अन्य संगीन अपराधों को अंजाम देने वालों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इस क्रम में मंगलवार को थाना करमा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के आरोपी राजू यादव निवासी ग्राम खेमनपुर, नरायनपुर, थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली की बोलेरो और मधुरेश पांडेय निवासी सराय तकी थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी की पिकअप को जब्त कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन