फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पांच डॉक्टरों के साथ ही 13 स्टाफ रहे अनुपस्थित

पांच डॉक्टरों के साथ ही 13 स्टाफ रहे अनुपस्थित

Fri, 29 Mar 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
पांच डॉक्टरों के साथ ही 13 स्टाफ रहे अनुपस्थित
घोरावल। एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका में हाजिरी होने के बावजूद पांच डॉक्टरों समेत 13 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। शौचालयों की हालत खराब मिली। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ने डॉक्टरों व कर्मचारियों को अपने कर्तव्य पालन का निर्देश दिया। एसडीएम ने बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंचकर साफ-सफाई, शौचालयों की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, स्टाक रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, डाक्टर कक्ष, 50 बेड मैटरनिटी विंग, प्रशासनिक कक्ष समेत विभिन्न अभिलेखों का मुआयना किया। शौचालयों की दुर्व्यवस्था व गंदगी देखकर एसडीएम ने काफी नाराजगी जताई और शौचालयों की साफ सफाई का निर्देश दिया। उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण करने पर 17 कर्मचारी ऐसे मिले, जिनकी हाजिरी दर्ज थी लेकिन मौके पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। जब मूमेंट रजिस्टर से अनुपस्थित कर्मचारियों का मिलान किया गया तो उसमें सिर्फ चार कर्मचारियों ने अपनी मूमेंट की स्थिति दर्ज किया था। शेष 13 कर्मचारियों की मूमेंट स्थिति दर्ज नही मिली, जिनमें छह नियमित व सात संविदा कर्मचारी शामिल हैं। इस पर एसडीएम ने गहरी नाराजगी जाहिर की। ऐसे अनुपस्थित लोगों में छह नियमित कर्मचारी डॉ. प्रशांत पाल, डॉ. शिवेंद्र सिंह, एएनएम सीमा मौर्या, स्टाफ नर्स माधुरी देवी, डीआरए रजनीश पांडे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आरएस यादव शामिल हैं। जबकि सात संविदा कर्मचारियों में आयुष चिकित्सक डॉ. नीरज मिश्रा, डॉ. सरिता दूबे, होमियो चिकित्सक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, ज्ञानप्रकाश, शारदा देवी, प्रमिला देवी शामिल हैं। एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सभी 13 कर्मचारियों और सीएचसी की स्थिति के संबंध में डीएम एवं सीएमओ को रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है। इस मौके पर डॉ. मुन्ना प्रसाद, डॉ. आरके यादव, पीयूष दीक्षित, विनय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed