फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लापरवाह संविदा कर्मचारियों के खिलाफ प्रबंधन सख्त

लापरवाह संविदा कर्मचारियों के खिलाफ प्रबंधन सख्त

Tue, 26 Mar 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
लापरवाह संविदा कर्मचारियों के खिलाफ प्रबंधन सख्त
अनपरा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड व उसके सहयोगी निगमों एवं केस्को के विद्युत उपकेन्द्रों को सुचारू रूप से परिचालन करने हेतु लाईनों के अनुरक्षण, मीटर रिडिंग तथा बिल वितरण के कार्य में लगे संविदा श्रमिकों की मिल रही शिकायतों पर प्रबंधन ने शख्त रूख अख्तियार किया है। पावर कारपोरेशन की प्रबंध निदेशक अर्पणा यू ने 22 मार्च को सभी सम्बंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है कि अनुबंधित आउट सोर्सिग कंपनी के श्रमिकों से दिये गये निर्देशो का हर सम्भव अनुपालन कराएं। प्रबंध निदेशक ने कहा है कि आए दिन शिकायत मिल रही है कि उप केन्द्रो से जुड़े संविदा श्रमिक शिकायतों को रजिस्टर में अंकित नही करते है। निस्तारण में भी देर करते है। रजिस्टर का समुचित रखरखाव न करते हुए सब स्टेशन पर नशे का सेवन करना जैसे अन्य घृणित कार्यों पर सम्बंधित अधिकारी शख्त कारवाई सुनिश्चित करे। विद्युत फाल्ट की शिकायत समयावधि में दूर करते हुये इन कार्यो के लिए उपभोक्ताओं से धन उगाही की शिकायत मिलने पर तत्काल संविदा श्रमिक को कार्य से हटाया जाये। कटिया कनेक्शन लगाये जाने में संलिप्तता पाये जाने, मीटर की रिडिंग कम करने, बिल वितरण न करने, मीटर रिडिग मे सापेक्ष बिल वितरण न करने जैसी अनियमितता पाये जाने पर संविदा श्रमिक को कार्य से हटाते हुये संविदा पोर्टल पर इनको सूचिबद्ध किया जाये। जिससे उनसे आगे कार्य न लिया जा सके। उन्होंने उप खण्ड अधिकारी एवं अवर अभियंता को निर्देशित किया है कि संविदा श्रमिकों के गलत कार्यो पर नजर रखते हुये इसकी सुचना अधिशासी अभियंता व आउट सोर्सिग एजेंसी को देते हुये कार्रवाई सुनिश्चित करे। प्रबंधन ने कहा कि लापरवाही व उदासीनता से पावर कारपोरेशन के गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed