फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जयंत ने हासिल किया 17 मिलियन टन का वार्षिक कोयला उत्पादन का लक्ष्य

जयंत ने हासिल किया 17 मिलियन टन का वार्षिक कोयला उत्पादन का लक्ष्य

Sun, 10 Mar 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
जयंत ने हासिल किया 17 मिलियन टन का वार्षिक कोयला उत्पादन का लक्ष्य
सिंगरौली। एनसीएल जयंत परियोजना ने 22 दिन पहले ही अपना वार्षिक कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल कर लिया है। चालू वित्त वर्ष में जयंत परियोजना को 17 मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य दिया गया था, जबकि शनिवार तक परियोजना ने 17.01 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर वार्षिक लक्ष्य को पीछे छोड़ दिया है। कोयला उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि में किए गए कोयला उत्पादन से 18 प्रतिशत अधिक है। शनिवार तक जयंत परियोजना ने चालू वित्त वर्ष में 15.79 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया है। एनसीएल सीएमडी पीके सिन्हा, निदेशक गुणाधर पांडेय, निदेशक पीएम प्रसाद तथा निदेशक एनएन ठाकुर ने जयंत परियोजना की इस शानदार उपलब्धि के लिए महाप्रबंधक संजय मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी है और उम्मीद जाहिर की है कि कंपनी की अन्य कोयला परियोजनाएं भी समय से या समय रहते अपने वार्षिक लक्ष्य पूरे करेगी। एनसीएल ने चालू वित्त वर्ष में अपने 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं 100.50 मिलियन टन कोयला प्रेषण के लक्ष्य का पीछा करते हुए 94.97 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं 95.44 मिलियन टन कोयला प्रेषण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed