फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आरक्षण के सवाल पर नहीं सुन रहे प्रधानमंत्री

आरक्षण के सवाल पर नहीं सुन रहे प्रधानमंत्री

Sat, 02 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण के सवाल पर नहीं सुन रहे प्रधानमंत्री
सोनभद्र। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को कोन बाजार में पार्टी की ओर से हुई जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि कोन को ब्लॉक का दर्जा हर हाल में दिलाया जाएगा। वे खुद 2022 कोन ब्लॉक का हेलीकाप्टर से उद्घाटन करने आएंगे। उन्होंने चोपन चेयरमैन इम्तियाज अहमद की हत्या को लेकर खेद जताया और कहा कि जनता जिस टीम से चाहे, वह हत्याकांड की जांच कराएंगे।
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि वर्ष 2022 में बिना उनकी पार्टी के सहयोग के किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमारी नहीं सुन रहे हैं। जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सवर्ण आरक्षण लागू किये तो पिछड़ी जाति पर मैं भी 56 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहा हूं। गुजरात, बिहार व पांडुचेरी में शराब बंद है तो यूपी में शराब क्यों नहीं बंद हो सकती। कहा कि कोई भी नेता यह नही चाहता कि आप गुलामी की जंजीर से आगे निकलें क्योंकि यदि शराब बंद होगा तो आपके बच्चे पढ़ लेंगे और आप जागरूक हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के बजट न हो तो सरकार ट्रायल बेस पर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती करे, लेकिन शिक्षकों के अभाव में बच्चों का भविष्य बर्बाद न होने दे। कहा कि अफसरों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ें। शिक्षा की असमानता न हो। क्योंकि जब अफसर का बेटा क से कम्प्यूटर बोलता है तो गरीब का बच्चा क से कबूतर ही बोलता है। उन्होंने कहा कि वे गरीबों के अधिकार की लड़ाई के लिए मंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। वैसे भी उन्होंने 24 तारीख को इस्तीफा दे दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार सिपाहियों को साइकिल भत्ता मिलता है लेकिन क्या कोई सिपाही साइकिल से चलता है। सिपाहियों का यह भत्ता बंद किया जाना चाहिए। पिछले दिनों बरहमोरी बालू साइट पर हुए बवाल और चोपन में चेयरमैन की हत्या की जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि जिस संस्था से कार्यकर्ता कहेंगे जांच करा दी जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोन ब्लाक, पडरक्ष व हर्रा को कनहर परियोजना में जोड़ने, कोन ब्लाक में पडरक्ष व हर्रा को शामिल करने, पडरक्ष में धारा बीस की जमीन पर मालिकाना हक व चोपन चेयरमैन की हत्या की जांच कराने की मांग कार्यकर्ताओं ने उठाई। सभा में जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडे, प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुमार जायसवाल, अमरेश यादव, रजनीश चौबे, विकास, अनुज, आशीष, शंभू, रमाशंकर, श्याम नरायन, कमलेश, अमलेश, विमलेश मौजूद रहे। संचालन पीयूष त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed