फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चित्रकला एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में स्वच्छ रहने की सलाह

चित्रकला एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में स्वच्छ रहने की सलाह

Sat, 08 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चित्रकला एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में स्वच्छ रहने की सलाह

विज्ञापन
अनपरा। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल खड़िया में शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर 14 सितंबर को स्वच्छता पखवारा के तहत चित्र कला एवं तात्कालिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न हुई।

कक्षा छठवीं से लेकर नौ तथा कक्षा 11वीं तक के छात्रों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य अशोक माथुर बताया कि वास्तव में स्वच्छता हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। वातावरण की स्वच्छता को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मन वचन एवं कर्म से भी स्वच्छ रहने के लिए आगाह किया। यह भी बताया कि विगत दिनों से इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु कई प्रतियोगिताएं भी संपन्न कराई जा रही हैं। एक सितंबर को छात्रों एवं शिक्षकों ने विद्यालय परिसर आदि की स्वच्छता का कार्य संपन्न किया। छह सितंबर को जूनियर एवं सीनियर समूह के छात्रों के बीच स्वच्छता हमारी नैतिक जिम्मेदारी विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता संपन्न करायी गयी। 175 बच्चों ने अपना बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया तथा सात सितंबर को स्वच्छता रैली विद्यालय के मुख्य गेट से प्रारंभ होकर बी टाइप, माइनस एवं सी टाइप होते हुए वापस आई। इस स्वच्छता रैली में छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने स्लोगन एवं पोस्टर आदि के माध्यम से सभी को साफ सफाई एवं स्वच्छता के बारे में संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed