फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   50 फीसद सजा काट चुके कैदी होंगे रिहा

50 फीसद सजा काट चुके कैदी होंगे रिहा

Tue, 04 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
50 फीसद सजा काट चुके कैदी होंगे रिहा
सोनभद्र । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर को देशभर के कारागारों से बिना किसी छूट के 50 फीसद या इससे अधिक सजा काट चुके कैदियों को रिहा करने के सरकार ने निर्देश दिए हैं। तय मानकों को पूरा करने पर जिला जेल गुरमा से छह बंदियों की रिहाई होगी। ये राहत उन्हीं कैदियों को मिलेगी, जो निर्धारित श्रेणियों में आते हैं।
विज्ञापन

सरकार ने 50 फीसद से अधिक सजा काट चुके कैदियों को रिहा करने का निर्देश जारी किया है। हालांकि सरकार ने इसके लिए कुछ मानक तय किये हैं। मसलन दहेज हत्या, दुष्कर्म, मानव तस्करी, पोटा, टाडा, फेमा और अन्य गंभीर अपराधों के दोषियों को विशेष माफी नहीं दी जाएगी। बंदियों की रिहाई के लिए तय की गई गाइड लाइन के तहत ऐसी महिला कैदी जिनकी उम्र 55 वर्ष अथवा अधिक हो तथा 50 फीसद सजा काट ली हों, उन्हें रिहा किया जाएगा। 55 वर्ष पार कर चुके किन्नर कैदी, 60 वर्ष आयु के पुरुष कैदी जिन्होंने 50 फीसद सजा काट ली हो, दिव्यांग व शारीरिक रूप से 70 प्रतिशत या इससे अधिक अक्षमता वाले कैदी के अलावा वो कैदी जिन्हें मेडिकल बोर्ड द्वारा मरणासन्न घोषित किया गया हो और ऐसे कैदी जो 66 फीसद सजा काट चुके हों को रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन

मृत्युदंड पाए कैदियों को माफी नहीं
मृत्युदंड पाने वाले कैदियों को विशेष माफी नहीं दी जाएगी। जिनकी मृत्युदंड की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया है उन्हें भी विशेष माफी नहीं दी जाएगी।
तीन चरणों में होगी रिहाई
जिला जेल गुरमा के अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि
शासन को ऐसे कैदियों की रिपोर्ट भेज दी गई है। इस जेल से छह कैदियों को रिहाई की सौगात मिलेगी। कैदियों को विशेष माफी देकर तीन चरणों में रिहा किया जाएगा। पहले चरण में कैदी गांधी जयंती दो अक्टूबर, दूसरे चरण में चंपारण सत्याग्रह की वर्षगांठ 10 अप्रैल 2019 व तीसरे चरण में गांधी जयंती दो अक्टूबर 2019 को रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed