{"_id":"5b69e3564f1c1bcb2e8b4fea","slug":"131533666134-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी संरक्षण गृहों के जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी संरक्षण गृहों के जांच की मांग
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मौन जुलूस निकाल कर देवरिया व बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर घटना पर देश भर के बालिका संरक्षण संस्थानों के जांच की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। देवरिया के मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान व बिहार के मुजफ्परपुर में हुई शर्मनाक वारदात पर चिंता व्यक्त की। राष्ट्रपति को संबोंधित ज्ञापन के जरिए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया गया। कहा कि बेटी बचाओ हेटी पढ़ाओ की बात करने वाली केंद्र सरकार बेटियों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है। हालत यह है कि नारी संरक्षण गृहों में खुला देह व्यापार चलाया जा रहा है, जो शर्मनाक है। यह भी कहा कि पूरे देश में खासकर जहां भी भाजपा शासित राज्य है महिलाओं व बालिकाओं के लिए नारी संरक्षण गृह सुरक्षित नहीं है। महिलाओं को इन स्थानों पर शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष के अलावा शिशिर त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण, गोविंद चौबे, रमेश गौतम, दयाराम सिंह, नीरज पांडेय आदि ने देश में स्थित सभी नारी संरक्षण गृहों के जांच की मांग की है।