फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   परमिट स्कैनिंग के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा

परमिट स्कैनिंग के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा

Wed, 20 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
परमिट स्कैनिंग के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा
जनपद में परमिट स्कैनिंग कर गिट्टी-बालू का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार को लोढ़ी में स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान खान अधिकारी ने परमिट स्कैनिंग कर गिट्टी ले जा रहे ट्रक को पकड़ लिया। राबर्ट्सगंज कोतवाली में खान अधिकारी अनंत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मेसर्स रोशनी इंटर प्राइजेज, ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात खनिज चेकपोस्ट पर फोर्स के साथ खान अधिकारी ने गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को रोक कर एमएम 11 को चेक करना शुरू किया। इस बीच चेकिंग स्थल पर गिट्टी लदा एक ट्रक का परमिट गड़बड़ होने पर खान अधिकारी ने रोक लिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। खनिज कर्मियों ने ट्रक किनारे खड़ा कराया। उधर, चेकिंग की भनक लगते ही लोकेशन देकर वाहनों को पार कराने वालों ने मारकुंडी घाटी में ही ओवरलोड,ं परमिट स्कैनिंग कर परिवहन करने वाले ट्रकों को खड़ा करा दिया। सैकड़ों ट्रकों को खड़ा कर चालक हट गए। खान अधिकारी अनंत कुमार सिंह ने बताया कि परमिट स्कैनिंग कर परिवहन करने के मामले में यूपी 61 टी 7425 के चालक, मालिक, एमएस रोशनी इंटर प्राइजेज औड़ी मोड़ अनपरा के खिलाफ 419, 420 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। तीन ट्रकों के चालक वाहन खड़ा कर चले गए थे। इस कारण उन ट्रकों को भी कब्जे में लेकर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी चेकिंग के दौरान परमिट स्कैनिंग कर परिवहन कर रहे एक ट्रक को पकड़ा गया है। इन सभी ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed