फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सख्ती के बावजूद आवास निर्माण में नहीं आ रही तेजी

सख्ती के बावजूद आवास निर्माण में नहीं आ रही तेजी

Tue, 05 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सख्ती के बावजूद आवास निर्माण में नहीं आ रही तेजी
सोनभद्र। जनपद के ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति काफी धीमी है। अब तक महज 184 आवासों का ही निर्माण पूर्ण हो सका है। सोमवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विकास अनुराग, आयुक्त ग्राम्य विकास पार्थसेन शर्मा ने आवासों के निर्माण के प्रगति की समीक्षा की और निर्माण की गति तेज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत वर्ष 2016-17, 2017-18 में करीब 22470 आवास आवंटित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें से 22338 पात्रों को आवास का आवंटन किया गया और उन्हें प्रथम किश्त भी आवंटित कर दी गई। फिर तमाम लाभार्थियों ने अपने आवासों का निर्माण कराना तेज किया तो उन्हें द्वितीय किश्त भी जारी की गई। जिला परियोजना निदेशक एनएन मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 184 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उसमें रंगाई-पोताई समेत अन्य कार्य भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अन्य गांवों में लाभार्थियों के साथ ही संबंधित ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी को भी निर्माण कार्य तेज कराने का निर्देश पूर्व में दिया जा चुका हैै। तमाम लाभार्थियों का आवास निर्माण काफी धीमी गति से हो रहा है। इससे उनके दूसरी किश्त की मांग भी नहीं की जा रही है। पीडी ने बताया कि सोमवार को ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव और आयुक्त पार्थ सेन शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर आवास निर्माण के प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने 15 दिसंबर तक सभी लाभार्थियों को आवास की दूसरी किश्त जारी करने का निर्देश दिया है ताकि, आवासों का निर्माण जल्द पूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed