{"_id":"59c6a1804f1c1b21688b631c","slug":"131506189696-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फेल होने से आटो पहाड़ी से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक फेल होने से आटो पहाड़ी से टकराई, एक की मौत
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (सलखन)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शुक्रवार की रात मजदूरों से भरी आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रामरतन गौड़ (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
चोपन थाना क्षेत्र के बलुुई गांव के मजदूर शुक्रवार की सुबह आटो से चुर्क में स्थित पत्ता गोदाम में लदायी का कार्य करने गए थे। रात में काम कर खाली होने पर सभी आटो से अपने घर लौट रहे थे। आटो जैसे ही मारकुंडी घाटी मेें पहुंची, अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। इससे आटो अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गई। हादसे में आटो सवार रामरतन गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वह आटो के पहिये के नीचे आ गया था। घटना में रामचंद्र गौड़ (38), रामनिहोर (25), धर्मेंद्र (22), राम अवतार (35) , रामदुलारे (32), अनिल (20), रामनाथ (45), शिवपूजन (20), नागेंद्र (32), सीताराम (56) सभी निवासी ग्राम बलुई थाना चोपन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।