फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   13 roads got budget four months ago but bond not made yet, DM furious at PWD's slowness

13 सड़कों को चार माह पहले मिला बजट लेकिन अब तक नहीं बना बांड, पीडब्ल्यूडी की सुस्ती पर भड़के डीएम

Wed, 25 May 2022 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
13 roads got budget four months ago but bond not made yet, DM furious at PWD's slowness
डीएम चंद्र विजय सिंह ने मंगलवार की शाम कैंप कार्यालय में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से आवंटित निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। चार माह पहले बजट आवंटन के बाद भी 13 सड़कों के लिए अनुबंध (बांड) की प्रक्रिया पूरी न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एक्सईएन निर्माण खंड दो को फटकार लगाई। जिला पंचायत के एएमए को भी सड़क निर्माण की धीमी गति पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

देर शाम तक चली बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कार्य की गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय सीमा के साथ संबंधित विभाग गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराएं। राबर्ट्सगंज पेयजल परियोजना का काम 15 जून तक हर हाल में पूरा कराने की हिदायत दी। जल निगम के एक्सईएन से कहा कि इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। जिला पंचायत की ओर से जिला खनिज फाउंडेशन मद से बनवाई जा रही सड़कों की प्रगति धीमी होने पर एएमए प्रदीप सिंह को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा। पीडब्लूडी निर्माण खंड 2 के एक्सईएन कन्हैया झा ने 13 सड़कों के अनुबंध का कार्य पूरा होते ही निर्माण आरंभ करने की जानकारी देने पर डीएम भड़क उठे। कहा कि चार माह पहले धनराशि देने के बाद भी अनुबंध न हो पाना कार्य में शिथिलता का द्योतक है। निर्धारित समय के अंदर सड़क का काम पूरा करें और कार्य के प्रगति की तस्वीर भी बैठक में प्रस्तुत करें। जिला खजिन फाउंडेशन मद से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को 30 जून पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि जो भी कार्य पूरे हो जाएं, उनकी तकनीकी जांच भी कराई जाए। बैठक में एडीएम सहदेव मिश्र, खान अधिकारी राहुल सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, लेखाकार अजय शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed