फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   13 new high schools will open in the district, 11 will be upgraded

Sonebhadra News: जिले में खुलेंगे 13 नए हाईस्कूल, 11 उच्चीकृत होंगे

Sun, 10 Nov 2024 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
13 new high schools will open in the district, 11 will be upgraded
सोनभद्र। देश के 112 आकांक्षी जिलों में शामिल सोनभद्र की माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 13 नये हाईस्कूल खुलेंगे। ये हाईस्कूल उन सुदूर इलाकाें में खोले जाएंगे, जहां से बच्चों को आठवीं से आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है। पहले से स्थापित 11 हाईस्कूल को इंटर कॉलेज में तब्दील किया जाएगा। इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

आदिवासी बहुल जिला शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा है। कई इलाके ऐसे हैं, जहां आज भी स्कूल के अभाव में बच्चे माध्यमिक शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते। उन्हें आठवीं के बाद पढ़ने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। आवागमन के साधन सुलभ न होने से उनकी पढ़ाई छूट जाती है। खास तौर से लड़कियों के लिए यह समस्या काफी जटिल है। उनका ड्राॅप आउट अनुपात काफी अधिक है। सुदूर इलाकों के बच्चों की शिक्षा की राह आसान करने के लिए शासन ने 13 नये हाईस्कूल खोलने की मंजूरी दी है। गांव के उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के पास ही नए हाईस्कूल का निर्माण होगा। प्रत्येक हाईस्कूल के निर्माण के लिए शासन ने 1.49 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृत दी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर 11 हाईस्कूलों को राजकीय इंटर कॉलेज में भी तब्दील करने की भी मंजूरी मिली है। प्रत्येक इंटर कॉलेज के निर्माण पर 2.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें से 1.10 करोड़ रुपये की पहली किस्त शासन ने जारी भी कर दी है। इंटर कॉलेज में कला, वाणिज्य और विज्ञान की पढ़ाई की सुविधा होगी। इसके लिए आवश्यक संसाधन भी प्रदान किए जाएंगे। भवन निर्माण के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। शिक्षण सत्र 2025-26 से इसमें पढ़ाई शुरू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगे नये हाईस्कूल
इसमें कंपोजिट विद्यालय रिजूल, कंपोजिट विद्यालय बेलागढ़, कंपोजिट विद्यालय कमारीडांड, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेराडोल शामिल हैं।

इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय बोकारखंडी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारकोनवा, कंपोजिट विद्यालय पाटी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मचबंधवा शामिल हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेमना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कनछ, कंपोजिट विद्यालय बागेसोती भी शामिल हैं।

यह हाईस्कूल उच्चीकृत होकर बनेंगे इंटर कॉलेज

जिन हाईस्कूलों को इंटर कॉलेज में तब्दील करना है, उसमें राजकीय हाईस्कूल सिधहवा, राजकीय हाईस्कूल पनारी, राजकीय कन्या हाईस्कूल झारोकला, राजकीय हाईस्कूल जुगैल, राजकीय कन्या हाईस्कूल गोठानी, राजकीय कन्या हाईस्कूल चतरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इकदीरी, राजकीय हाईस्कूल चिचलिक, राजकीय कन्या हाईस्कूल सुअरसोत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिनौती, राजकीय हाईस्कूल सागोबांध का चयन किया गया है।


जिले में 13 नये हाईस्कूल खोलने और पहले से संचालित 11 हाईस्कूल को इंटर में तब्दील करने की मंजूरी मिली है। शासन ने कार्यदायी संस्था नामित करते हुए धनराशि जारी की है। सीएनडीएस को 11 इंटर कॉलेज का निर्माण कराना है। इसके लिए अनुबंध की प्रक्रिया की जा रही है। येए इंटर कॉलेज का निर्माण नौ माह में पूरा करना है। वर्ष 2025-26 से इसका संचालन शुरू करने का लक्ष्य है। - जयराम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed