फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   13 examination centers will test 15 thousand 31 candidates

13 परीक्षा केंद्रों पर 15 हजार 31 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Tue, 08 Sep 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 08 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
13 examination centers will test 15 thousand 31 candidates
लेखपाल परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जोनल मजिस्टे्रट, सेक्टर मजिस्टे्रट, केंद्र पर्यवेक्षकों और कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हो गया।
विज्ञापन


सभी को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। एसपी ने इस पर विस्तृत जानकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में डीएम ने बताया कि जिले में 13 सितंबर को 13 परीक्षा केंद्रों पर 15 हजार 31 परीक्षार्थियों की परीक्षा के इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को 13 सेक्टरों में बांटते हुए पांच जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच जोन मजिस्ट्रेट, 13 केंद्र पर्यवेक्षक के साथ ही छह सौ कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था है। 13 सितंबर को प्रथम चरण में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे चरण में दोपहर बाद तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक परीक्षा होगी।

एडीएम मनीलाल यादव को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसपी शिवशंकर यादव ने बताया कि लेखपाल परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के मुकम्मल इंतजाम कर लिए गए हैं।

 जिसकी पहली टीम 20 सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों की होगी, जो कोतवाली राबर्ट्सगंज में रहेगी और दूसरी 25 सुरक्षा कार्मिकों और अधिकारियों की टीम पुलिस लाइन में आरक्षित रहेगी।

जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी के अलावा पुलिस के अन्य सशक्त जवान होंगे। बिना पास के जहां कोई भी अधिकारी और कर्मचारी परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश नहीं पा सकेगा। सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक रामयज्ञ यादव बनाए गए हैं।


एडीएम ने बताया कि परीक्षा के लिए 23 हजार 704 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और परीक्षार्थियों के विकल्प और सुविधा के मुताबिक 15 हजार 31 परीक्षार्थी 13 परीक्षा केंद्रों के माध्यम से परीक्षा देंगे। प्रशिक्षण में कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed