फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

Sun, 10 Mar 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
सोनभद्र। सघन पल्स पोलियो अभियान रविवार को शुरू हुआ। सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थापित बूथ पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रतिरक्षण) डॉ. बीके अग्रवाल ने नवजात बच्चों को पोलियो की दो-दो बूंद पिलाकर शुभारंभ किया। पूरे जिले में 1090 बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान के शुभारंभ के मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष किशोरी सिंह, यूनिसेफ प्रतिनिधि बेलाल, मो. नसीम, संजय कुमार सिंह, राकेश कन्नौजिया, विमल जालान मौजूद रहे। एसीएमओ डॉ. अग्रवाल ने बताया कि जिले में 1090 बूथ बनाए गए हैं, जहां 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके अतिरिक्त बस अड्डों, रेलवे स्टेशन समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर 40 ट्रांजिट पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा चोपन और सुकृत के खदान क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों के लिए सात मोबाइल टीमें लगाई गई हैं, जो घूम-घूम कर बच्चों को पोलियो की दवा पिला रहे हैं। कुल 318159 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। बताया कि जो बच्चे रविवार को छूटेंगे, उन्हें अगले पांच दिनों तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed