फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वाणिज्यकर अधिकारी का हुआ डीएसपी पद पर चयन

वाणिज्यकर अधिकारी का हुआ डीएसपी पद पर चयन

Sun, 24 Feb 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्यकर अधिकारी का हुआ डीएसपी पद पर चयन
सोनभद्र। जनपद में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत रविकांत गौड़ का पीसीएस 2016 की परीक्षा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर चयन हुआ है। उन्हें 104 वीं रैंक हासिल हुई है। अपने चार भाई, बहनों में सबसे बड़े रविकांत की इस सफलता पर उनके शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है। रविकांत का कहना है कि वे आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं और इसकी तैयारी कर रहे हैं। गौड़ ने बताया कि पीसीएस 2016 परीक्षा में 633 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ है। इसके पूर्व रेलवे सुरक्षा बल में उपनिरीक्षक के पद पर सात वर्षों तक कार्यरत रहे। उसी दौरान 2008 में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत एवं 2009 में आबकारी निरीक्षक के पद पर चयन हुआ, लेकिन जनता की सेवा करने की ललक नहीं थम रही थी। अगले प्रयास में 2013 में वाणिज्य कर अधिकारी बने। उन्होंने इस पद पर कार्य करते हुए आगे की तैयारी की और 22 फ़रवरी को आये परिणामों में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर चयनित हुए। बताया कि यह उनके धैर्य और लंबे संघर्ष का ही परिणाम था कि वो आगे और आगे बढ़ते गए। कहा कि किसी सफलता के लिए आने वाली बाधा से निराश नहीं होना चाहिए। लक्ष्य के प्रति अडिग रहें और संघर्ष करें तो सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed