{"_id":"5c3f75f0bdec2273651483e4","slug":"121547662832-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में गठित करें इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में गठित करें इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मतदाता जागरूकता गोष्ठी लांच की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम अमित कुमार सिंह ने मतदान प्रतिशत को बढ़ाने, विद्यालय स्तर पर इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को मतदान का जो अधिकार मिला है, वह बहुत बड़ा अधिकार है। मतदान लोकतांत्रिक पर्व है। इसे मजबूती प्रदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करते हुए जिले के लोग मतदान प्रतिशत को बेहतर करके कीर्तिमान स्थापित करें। कालेज, स्कूल के नवयुवक छात्र, छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक करने लिए जिले सभी स्कूल, कालेज के प्रधानचार्य अपने-अपने स्कूलों में मतदान के जागरूकता को बढावा देने के लिए इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब गठन करें। इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब गठन की रिर्पोट तथा इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब के क्रियान्वन संबंधी रिर्पोट जिला विद्यालय निरीक्षक को करें। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जिले के आदिवासी जीवन परंपरा से जुड़ी करमा लोक नृत्य दुरूह, आदिवासी, वनवासी इलाकों में जमीनी हकीकत के मुताबिक स्थानीय भाषा में प्रचार-प्रसार का माध्यम मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनने के लिए हर संभव प्रयास किया जाय।
मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों में ईवीएम मशीन व वीवीपैट के बारे विस्तृत जानकारी देने के साथ इसके विश्वसनीयता पर भी प्रकाश डालें। डीएम ने कहा कि मतदान के लिए जागरूक करने लिए नाटक तथा स्कूलो में वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता कराई जाए। बैठक में मतदाता जागरूकता की बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार मिश्र, एसडीएम घोरावल मनिकनंदन, डिप्टी कलेक्टर भानू प्रताप सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ आरके भारती, बीएसए गोरखनाथ पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।