{"_id":"5b7ef4c942c7924656042bdc","slug":"121535046857-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी अध्यक्ष, पुनीत जैन बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी अध्यक्ष, पुनीत जैन बने सचिव
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। लायंस क्लब का 44वां पदग्रहण एवं चार्टर समारोह बुधवार की रात राबर्ट्सगंज स्थित लायंस क्लब भवन में संपन्न हो गया। इसमें क्लब की नई टीम चुनी गई, जिसमें किशोरी सिंह अध्यक्ष, पुनीत जैन सचिव और गणेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी हुआ। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत लायन स्नेहिल अग्रवाल ने ध्वज वंदन और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष एमजेएफ प्रभात चतुर्वेदी ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य सेवा दिल से हमारा स्लोगन है। आज भारत में 90 लाख लोग भूखे सोते हैं। हमारा उद्देश्य है जो लोग सक्षम है, अपने आसपास किसी को भूखा न सोने दें। इस समय बच्चों में कैंसर तेजी से फैली रहा है। इनकी जांच करवा कर समाज से इलाज में सहयोग दें। साइट फर्स्ट हमारा मुख्य उद्देश्य है। किसी गांव को गोद लेकर मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन कराना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम में क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव पुनीत जैन, कोषाध्यक्ष गणेश अग्रवाल व उनकी टीम ने पदारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन सरदार दया सिंह व रविंद्र केशरी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक पवन जैन व विमल अग्रवाल रहे। आगंतुकों का स्वागत पूर्व अध्यक्ष हितेष चौहान ने किया। समापन पर लायन हरीश अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पदारोहण पदाधिकारी एमजेएफ पूर्व मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, इंस्ट्रक्शन अधिकारी एमजेएफ पूर्व मंडलाध्यक्ष निधि कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष सुनील दुबे, ओबरा ग्रेट के सभी पदाधिकारी, ओबरा गौरव के पदाधिकारी और मोरवा व बैढ़न के पदाधिकारी मौजूद रहे।