फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल में शास्त्रीय संगीत ध्रुपद संध्या का आयोजन

एनसीएल में शास्त्रीय संगीत ध्रुपद संध्या का आयोजन

Wed, 07 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल में शास्त्रीय संगीत ध्रुपद संध्या का आयोजन
नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड में मंगलवार को शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम ध्रुपद संध्या का आयोजन किया गया। जयंत क्षेत्र के रोज गार्डन परिसर में ध्रुपद गायक पंडित कमलेश तिवारी ने अपने सहयोगी आदित्य के साथ ध्रुपद गायन की बेहतर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पीके सिन्हा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। निदेशक (कार्मिक) शांतिलता साहू, गुणाधर पाण्डेय, पीएसआरके शास्त्री, जेएल सिंह, जिला पंचायत सिंगरौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंक मिश्र और वनमंडल अधिकारी अखिलेश सिंह तिवारी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। रोज गार्डन परिसर में पंडित कमलेश तिवारी ने ध्रुपद गायन की पांच प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने गणेश वंदना आधारित पहली प्रस्तुति से ही कार्यक्रम में जबर्दस्त समां बांधा। होली पर आधारित उनकी दूसरी प्रस्तुति पर पूरी दर्षक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। आगामी आठ मार्च को आने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर उन्होंने अपनी तीसरी प्रस्तुति मातृ शक्ति को समर्पित करते हुए मां सरस्वती की उपासना की। दोनों कलाकारों को एनसीएल की ओर से सम्मानित किया गया। कलाकारों ने दर्शकों से मिले प्यार और सम्मान के लिए सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed