फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में नौ घायल, एक गंभीर

पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में नौ घायल, एक गंभीर

Mon, 26 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में नौ घायल, एक गंभीर
विंढमगंज/दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही गांव में शंकर मंदिर के पास सोमवार को दोपहर में पिकअप और ट्रक में हुई भिड़ंत में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिकअप सवारी लेकर दुद्धी से विंढमगंज की ओर दोपहर करीब तीन बजे आ रही थी कि विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रहे 12 चक्का ट्रक के बीच घिवही गांव में शंकर मंदिर के पास भिड़ंत हो गई। इस दौरान पिकअप में सवार दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के केवाल गांव निवासी प्रमोद(30) एवं सविता (11), कोन थाना क्षेत्र के करईल गांव निवासी अवधेश (38), मीरा (07) एवं मुन्नी देवी (35) तथा विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव निवासी नरायन (45), जोरूखाड़ निवासी कोईली देवी (37), पूजा कुमार (08) एवं कबूतरी देवी (40) घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी घायलों को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने दुद्धी सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। सीएचसी के डॉ. शाह आलम का कहना है कि सभी घायलों की हालत ठीक है। सिर्फ कबूतरी देवी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल हालत में सुधार है। अगर जरूरत पड़ेगी तो जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed