{"_id":"5a8efa7f4f1c1ba3378b5766","slug":"121519319679-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सरायखेम गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सास,ससुर और पति के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर परेशान करने एवं हत्या कर शव को फांसी पर लटका देने में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
बुधवार की भोर में तीन बजे अपने कमरे मे शिल्पा पाठक (20 ) पत्नी विद्याधर उपाध्याय की लाश फंदे से लटकती पाई गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार वालों ने छत के चुल्ले से शव को उतार दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी तो वह सुबह रोते बिलखते सरायखेम गांव पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है था शिल्पा ने साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर जान दी है। जबकि मायका पक्ष के लोग जोर जोर से दहेज हत्या का आरोप लगा रहे है। शिल्पा की शादी एक मई 2018 को विद्याधर के साथ हुई थीं। मृतका शिल्पा के भाई अभिषेक पाठक निवासी गौरा पट्टी थाना रामपुर की तहरीर पर पुलिस ने सास, पति विद्याधर उपाध्याय ,पिता लल्लन उपाध्याय के खिलाफ केसदर्ज कर लिया है। तहरीर में अभिषेक पाठक ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दो लाख रुपये की मांग लगातार की जा रही थीं और इसके लिए लगातार प्रताड़ना किया जा रहा था। बुधवार की रात शिल्पा को मारपीट कर फंदे से लटका दिया गया।