{"_id":"59e258634f1c1bce538b7796","slug":"121508005987-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का नहीं होता टीकाकरण, नहीं आती है एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का नहीं होता टीकाकरण, नहीं आती है एंबुलेंस
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (खलियारी)। जिलाधिकारी पी के उपाध्याय और एसपी आर पी सिंह ने शनिवार को बिहार बार्डर पर स्थित नगवां ब्लॉक के चरगड़ा ग्राम पंचायत में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मनरेगा एवं अन्य मदों से कराए गए कार्यों की समीक्षा की।इसमें शौचालयों और प्रधानमंत्री आवास की एसडीएम सदर विशाल यादव को मौके पर भेजकर जांच भी कराई।
जांच में चरागड़ा में 64 शौचालय व तीन प्रधानमंत्री आवास बनाया जाना था। मौके पर शौचालय बना पाया गया और आवास काम प्रगति पर था। डीएम ने विकलांग, विधवा पेंशन, अंत्योदय कार्ड व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से गल्ला वितरण के बारे में जानकारी ली। छूटे हुए पात्र गृहस्थी लाभार्थियो का नाम चयनित कर लाभान्वित कराने का बीडीओ नगवां को निर्देश दिया। ग्रामीणों के साथ ही ग्राम प्रधान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के गांव में न आने की शिकायत की। पोषाहार वितरण न करने का भी आरोप लगाया। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को चेतावनी दी। कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में टीकाकरण नहीं होता। एंबुलेंस फोन करने पर भी नहीं आती है। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और आशा कार्यकर्ता की तैनाती गांव में करने का निर्देश सीएमओ को दिया। प्रधान यूसूफ अली से प्रीति कुमारी नामक महिला को आशा पद पर चयनित करने प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। यहां कृषि विभाग द्वारा 24 किसानों को सरसों मिनी कीट वितरित किया गया। लेखपाल को जमीन संबंधी विवाद को निस्तारित करने का निर्देश दिया।