{"_id":"59835e344f1c1b514f8b458e","slug":"121501781556-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की मौत पर ठेकेदारों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की मौत पर ठेकेदारों ने काटा बवाल
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी की मौत पर ठेकेदारों का हंगामा
सोनभद्र (शक्तिनगर)। एनसीएल के दुद्धीचुआ कोयला परियोजना में बुधवार हुए हादसे में वाहन सवार साथी की मौत के बाद एनसीएल के ठेकेदारों ने जमकर हंगामा किया। पूरी रात प्रोजेक्ट के जीएम सहित आला अफसरों को घेरे रखा। जीएम के आफिस के सामने शव रखकर प्रदर्शन करने जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को पीएसी संग प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। बातचीत कर मामला शांत कराया।
बुधवार दोपहर ठेकेदार पंकज सिंह (54) कोयला खदान में अपने कार्य स्थल पर गए थे। लौटते वक्त हाल रोड पर डंपर उनके वाहन पर चढ़ गया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इस सूचना के बाद शाम साढ़े सात बजे एनसीएल के करीब तीन सौ ठेकेदार जीएम कार्यालय पर पहुंच गए और परियोजना के मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे व मृतक परिजनों को नौकरी की मांग करने लगे। वार्ता के नाम पर कार्यालय परिसर में घुसे ठेकेदारों ने जीएम एमके प्रसाद सहित अधिकारियों को कार्यालय में घेर लिया। आरोप है कि ठेकेदारों ने अधिकारियों के साथ बदसलूकी किया। अफसरों के घिरने की खबर पुलिस महकमे तक पहुंची तो खलबली मच गई। इसके बाद थानाध्यक्ष भारत भूषण तिवारी पहुंचे और मामले की संभालने की कोशिश किया लेकिन बात नहीं बनी, तब सीओ ज्ञान प्रकाश राय पहुंचे और प्रबंधन के अधिकारियों से बात कर नियमानुसार मदद का भरोसा दिलाया तब कुछ हद तक मामला शांत हुआ।