फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चार दिन के क्रमिक भूख हडताल के बाद धरना स्थगित

चार दिन के क्रमिक भूख हडताल के बाद धरना स्थगित

Wed, 02 Aug 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
चार दिन के क्रमिक भूख हडताल के बाद धरना स्थगित
बभनी। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी पर असमायोजित व समायोजित शिक्षामित्रों की चल रही क्रमिक भूख हड़ताल चार दिन बाद बुधवार को समाप्त हो गई। मंगलवार को प्रदेश सरकार और संघ के पदाधिकारियों के साथ बातचीत में लिये गए निर्णय पर धरना स्थगित किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों के आह्वान पर बुधवार से शिक्षामित्र विद्यालयों पर पहुंच गये और पठन-पाठन शुरू कर दिया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद ने क्रमिक भूख हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की। बुधवार को शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल ब्लाक सह समन्वयक जगरनाथ से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंप कर क्रमिक भूख हडताल समाप्त होने की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र पांडेय, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, रणजीत कुमार, शंभू प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed