फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कैप्सूल कोर्स शुरू

युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कैप्सूल कोर्स शुरू

Wed, 12 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कैप्सूल कोर्स शुरू
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क में बुधवार से कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अल्पसक्षम वर्ग के युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क कैप्सूल कोर्स शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने फीता काट कर 20 दिवसीय कैप्सूल कोर्स का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अल्पसक्षम वर्ग के युवकों को स्वावलंबी बनाने के लिए युवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक प्रशिक्षुओं को दारोगा, सिपाही समेत अन्य सरकारी नौकरी में आने वाले प्रश्नों को हल करने के तौर तरीके बताएंगे। कहा कि प्रशिक्षण मुख्य मकसद है कि सरकारी नौकरियों के होने वाले परीक्षा में जिले के गरीब बेरोजगार युवकों को नौकरी मिले। एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि पूर्व में चयनित युवक ही प्रशिक्षण मेें भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद युवक अपने-अपने क्षेत्र में जाकर युवाओं को जानकारी देंगे। कहा कि पन्नूगंज और बभनी थाने में भी युवकों को प्रशिक्षण दिया जाए। एएसपी मुख्यालय अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि पुलिस प्रशासन समाज की मुख्य धारा से युवकों को जोड़ने के हर संभव प्रयास कर रही है। सिटी सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा और सदर सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने कहा कि प्रशिक्षकों के अलावा पुलिसकर्मी भी प्रशिक्षुओं को मैथ, सामान्य ज्ञान आदि की जानकारी देंगे। इस मौके पर आरआई राणा महेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed