फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   उपचुनाव: सोतिल के मुखिया बने रामेश्वर

उपचुनाव: सोतिल के मुखिया बने रामेश्वर

Mon, 03 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
उपचुनाव: सोतिल के मुखिया बने रामेश्वर
सोनभद्र (शिवद्वार)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सोतिल प्रधान पद के लिए हुए चुनाव के मतों की गिनती सोमवार को घोरावल के खरुआव ब्लॉक परिसर में हुई। रामेश्वर 373 मत पाकर विजयी हुए। वहीं मुरारी को 251 मत पाकर संतोष करना पड़ा। उधर, निर्विरोध कन्हौरा का प्रधान हेमलता, बारी महेवा की क्षेत्र पंचायत सदस्य सावित्री को चुना गया। इनके अलावा 11 लोग ग्राम पंचायत सदस्य भी चुने गए। मतगणना के दौरान सुरक्षा कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से रिटर्निंग आफिसर/उप मुख्य चिकित्साधिकारी जय सिंह और सहायक रिटर्निंग आफिसर सहायक विकास अधिकारी जय प्रकाश चौबे की देखरेख में मतगणना शुरू हुई। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि रामेश्वर 373 मत पाकर जीत हासिल किया। दूसरे स्थान पर मुरारी रहे जिन्हें 251 मत मिले। विजय शंकर, 96 वोट, जसवंत को 96 वोट और रमाशंकर को 43 मत मिले। उधर, चुनाव परिणाम आते ही रामेश्वर के समर्थक मिठाई बांटने लगे। वहीं पराजित प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ मायूस होकर वापस लौट गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि निर्विरोध कन्हौरा का प्रधान हेमलता, बारी महेवा का बीडीसी सावित्री को चुना गया। उन्होंने बताया कि नगवां ब्लॉक के पल्हारी का सदस्य बिंदू देवी, मड़पा में बसंती, राबर्ट्सगंज के महुरेसर जगधारी, कबरी के वार्ड संख्या छह में इसरार खां, आठ में मुन्नी देवी, बेलछ में सहदेव, म्योरपुर के आरंगपानी में मधुबाला देवी, बभनी के बचरा गांव के वार्ड एक में लीलावती व पांच में फूलझारिया, दुद्धी के दिघुल में सावित्री, पकरी मेें लालती को सदस्य चुना गया है। जिले में ग्र्राम पंचायत सदस्य के 24 पद रिक्त थे। जिसमें 12 पदों के लिए आवेदन ही किसी ने नहीं किया। 12 प्रत्याशियों ने फार्म भरा था, जिसमें ओबराडीह के प्रत्याशी का पर्चा रद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed