{"_id":"595530874f1c1b5c158b45e2","slug":"121498755207-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव लेकर जा रही कमांडर जीप ट्रक से टकराई, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव लेकर जा रही कमांडर जीप ट्रक से टकराई, सात घायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक कमांडर जीप खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कमांडर सवार सात लोग घायल हो गए। इसमें से छह की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह लोग शव के दाह संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे थे।
झारखंड के पलामू जिला के पांडू थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी राधिका शुक्ला (85) का बुधवार को निधन हो गया। गुरुवार की सुबह गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए एक कमांडर जीप से वाराणसी जा रहे थे। जीप पर करीब दस लोग सवार थे। जीप चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी गांव में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर पहुंची थी, तभी उसका अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया और सामने खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में देवमनी शुक्ला (50), आमोद कुमार शुक्ला (48) , नागेंद्र नाथ शुक्ला (73), जगदीश शुक्ला (60) , रामराज पांडेय (60) , शशि शंकर त्रिपाठी (46) , प्रिंस कुमार पांडेय (20) पांडेय सभी निवासी भटवलिया घायल हो गए। इसमें आमोद कुमार को छोड़ सभी को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। एक को छोड़कर सभी घायलों को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन