{"_id":"f43418b141ddd6d0741800cc6ad9117e","slug":"12-vehicles-were-attached-to-outstanding-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वसूली के लिए 12 वाहन किए कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वसूली के लिए 12 वाहन किए कुर्क
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को चौड़ा करा रही मेसर्स चेतक कंपनी इंटर प्राइजेज पर बकाया श्रम देय वसूली के लिए जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
प्रशासन ने कंपनी पर 12 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपये बकाया घोषित कर, वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी क्रम में सोमवार को नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज अभिषेक ने चेतक कंपनी के नौ हाइवा सहित 12 वाहनों को पकड़ कर कुर्क कर दिया। कुर्क किए गए वाहनों को सदर तहसील के प्रांगण में खड़ा किया गया है।
प्रशासन का रुख देख कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने फिलहाल अन्य वाहनों को खड़ा करा दिया है। समझा जा रहा है कि जिला प्रशासन वसूली के लिए कंपनी के विरुद्घ और भी कड़ी कार्रवाई अख्तियार कर सकता है।
सुबह करीब नौ बजे बढ़ौली चौक पर नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार अमीनों के साथ चेतक कंपनी के छह हाइवा को पकड़ा। बाद में उन्हें तहसील परिसर में ले जाकर खड़ा कराया गया और वाहनों पर कुर्क करने का नोटिस चस्पा किया गया। वाहनों की धरपकड़ होने की सूचना मिलने पर कंपनी के कई अधिकारी और कर्मचारी चेकिंग स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
साथ ही तहसीलदार पर वाहनों को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। लेकिन तहसीलदार ने किसी की एक नहीं सुनी और वे कार्रवाई जारी रखे। वहीं अचानक चेतक कंपनी के वाहनों को कुर्क किए जाने से आम लोग अचंभित हो गए और हर शख्स यह जानने को बेताब रहा कि आखिर कार्रवाई क्यों की जा रही है।
वहीं प्रशासन का मिजाज देख कंपनी के अधिकारी अपने अन्य वाहनों को जहां-तहां खड़ा कराने लगे। इसकी जानकारी होने पर नायब तहसीलदार दलबल के साथ चंडी होटल पहुंचे, वहां मौजूद कई वाहनों को पकड़े।
कार्रवाई से कंपनी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार अभिषेक ने बताया कि दस नवंबर, 15 को श्रम देय का 12 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपये चेतक कंपनी पर बकाया है। इसकी वसूली के लिए लिखापढ़ी की गई। लेकिन कंपनी के तरफ से कोई उत्तर नहीं दिया गया।
इस पर बकाएदार मेसर्स चेतक कंपनी इंटर प्राइजेज राबटर्सगंज की चल संपति को कुर्क करने की नोटिस जारी की गई। एसडीएम हर्षदेव पांडेय ने बताया कि कार्रवाई के रुप में चेतक कंपनी के नौ हाइवा, दो टैंकर और एक हाइड्रा को पकड़ कर कुर्क किया गया है। बोले कंपनी की चल संपति कुर्क करने की कार्रवाई जारी रहेगी।