फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   12 officers did not reach the resolution day, notice issued

Sonebhadra News: समाधान दिवस में नहीं पहुंचे 12 अधिकारी, नोटिस जारी

Sun, 05 Oct 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
12 officers did not reach the resolution day, notice issued
सोनभद्र/दुद्धी। बारिश के बीच शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही तो अधिकारी भी नदारद रहे। दुद्धी में मुख्य समाधान दिवस में 12 अधिकारी नहीं पहुंचे। डीएम ने सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। समुचित जवाब न देने पर वेतन रोकने व अन्य कार्रवाई होगी। वहां कुल 33 शिकायतें आईं, जिसमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

जमीन विवादों के संबंध में डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

समाधान दिवस दुद्धी में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी (डूडा), सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उप श्रमायुक्त पिपरी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा समेत 12 अफसर अनुपस्थित रहे। इस दौरान लगाए गए शिविरों का डीएम व एसपी अभिषेक वर्मा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड, पेंशन, दिव्यांग प्रमाणपत्र, श्रम विभाग व आयुष से जुड़ी योजनाओं के स्टॉल पर पहुंचे फरियादियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। दुद्धी तहसील परिसर में लगे कैंप में 18 राशन कार्ड का ई-केवाईसी और पांच पीएम वंदन योजना के फार्म भरे गए। डीएम बीएन सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण है। सभी विभाग आगामी समाधान दिवस से पहले अपने-अपने शिविरों की जानकारी क्षेत्र के नागरिकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
उधर, राॅबर्ट्सगंज में तहसीलदार अमित कुमार की अध्यक्षता में 216 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से तीन का मौके पर और दो का टीम भेजकर निस्तारण किया गया। शेष 211 मामले संबंधित विभागों को सुपुर्द किए गए।

घोरावल: एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 26 शिकायतें आईं। इनमें से पांच का तत्काल निस्तारण किया गया। ओबरा: तहसील में 38 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से चार का निस्तारण मौके पर किया गया। बाकी मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed