{"_id":"620fe354b72e682d4952f70a","slug":"12-nomination-papers-canceled-in-scrutiny-sonbhadra-news-vns639288898","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में रद्द हुए 12 नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में रद्द हुए 12 नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। चारों विधानसभा क्षेत्र से 12 नामांकन पत्र जांच में खारिज कर दिए गए। सबसे ज्यादा सात नामांकन सदर विस क्षेत्र में रद्द हुए। घोरावल में चार और ओबरा में एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया। दुद्धी में सभी उम्मीदवारों के नामांकन वैध मिले। नाम वापसी 21 फरवरी को अपराह्न 3 बजे तक होगी।
घोरावल विस क्षेत्र से 17 उम्मीदवारों ने 24 नामांकन पत्र जमा किए थे। रिटर्निंग ऑफिसर प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि सुभासपा के दुर्विजय, मूल निवासी अधिकार पार्टी के रमेश को नोटिस दिए जाने के बाद भी निर्धारित अवधि में सही प्रपत्र उपलब्ध न कराने पर नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। वहीं अपना दल कमेरावादी के सुरजीत सिंह पटेल और राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी रामचरन का एक-एक सेट नामांकन पत्र रद्द हुआ। इस विधानसभा क्षेत्र से 13 उम्मीदवार शेष बचे हैं। जन अधिकार पार्टी से रानी और बीरबल ने पर्चा भरा था। बीरबल का नामांकन पत्र रानी सिंह के बाद का था लेकिन उनकी ओर से रानी सिंह का सिंबल रद्द करने संबंध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। लिहाजा उनका नामांकन पत्र निर्दल उम्मीदवार के रूप में स्वीकृत किया गया है।
वहीं राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से सात नामांकन पत्र निरस्त किए गए। रिटर्निंग ऑफिसर राजेश सिंह ने बताया कि निर्दल उम्मीदवार सच्चिदानंद तिवारी, अयोध्या, सूरज, वकील, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राजाराम, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुरेंद्र कुमार व मूल निवासी अधिकार पार्टी के पप्पू का नामांकन-पत्र दस्तावेज की कमी के कारण खारिज किया गया है। यहां अब 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। ओबरा से नौ लोगों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान मूल निवासी अधिकार पार्टी के रामकृष्ण का नामांकन पत्र खारिज हो गया। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में सभी दस नामांकन पत्र वैध मिले हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबू ने बताया कि 21 फरवरी को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी होगी।