फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   12 hours and 15 km long jam on highway in Sonbhadra trucks speed slow

हाईवे पर भीषण जाम: 12 घंटे 15 किमी तक जाम, बैलगाड़ी की तरह चले ट्रक; छुट्टी के बाद बच्चों को पैदल जाना पड़ा घर

Thu, 05 Sep 2024 01:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Sep 2024 01:43 PM IST
सार

रीवा-रांची मार्ग पर हाथीनाला से अनपरा के बीच सिंगल लेन होने से समस्या बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि बारी वाहनों के खराब होने के चलते भीषण जाम लगा। ऐसे में ट्रक भी बैलगाड़ी की तरह रेंगते रहे। 

विज्ञापन
12 hours and 15 km long jam on highway in Sonbhadra trucks speed slow
रेणुकूट नगर में लगा जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में रिहंद बांध के पुल से तुर्रा चौराहे के बीच में तीन अलग-अलग स्थानों पर भारी वाहनों के खराब होने से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सुबह चार बजे से शुरू हुआ जाम पूरे दिन जारी रहा।

विज्ञापन


जाम से करीव 15 किमी तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। ट्रक भी बैलगाड़ी की तरह धीरे-धीरे चलते रहे। बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच सके। छुट्टी के बाद भी बच्चों को पैदल ही घर जाना पड़ा।
विज्ञापन


अनपरा की ओर से कोयला व राख लेकर आ रहे तीन वाहन तुर्रा चौराहे से रिहंद पुल के बीच एक एक कर खराब हो गए। बीच सड़क वाहन खड़े होने से सिंगल लेन पर आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते जाम रेणुकूट के मुर्धवा मोड़ तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक कर वाहन गुजरते रहे। इस बीच छोटे वाहनों के जल्द निकलने की कोशिश में दूसरे वाहन भी जाम में फंसते गए। सूचना पाकर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब तक रास्ता खाली कराती तब तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी।

वाहन सड़क पर रेंगते रहे। अनपरा, डिवुलगंज की ओर से आने वाले श्रमिक जाम के कारण समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंच सके। अपराह्न साढ़े तीन बजे तक जाम का असर वना रहा। पुलिस जाम छुड़ाने के लिए जूझती रही।

बता दें कि रीवा-रांची मार्ग पर हाथीनाला से अनपरा के बीच तक सड़क सिंगल है। पहाड़ी रास्ते पर कई खतरनाक मोड़ हैं। परियोजनाओं से ओवरलोड कोयला व राख लेकर आने वाले वाहन इस रास्ते पर अक्सर खराब हो जाते हैं, जिसके बाद लगने वाला जाम भयानक रूप ले लेता है।

सड़क को फोरलेन करने की प्रक्रिया कई वर्षों से चल रही है। सर्वे का कार्य हो चुका है। कार्यदायी संस्था भी नामित हो चुकी है, मगर काम शुरू नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा हर रोज राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed