फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सशक्त नेतृत्व और सेना के अदम्य साहस ने बढ़ाया मान

सशक्त नेतृत्व और सेना के अदम्य साहस ने बढ़ाया मान

Sat, 02 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
सशक्त नेतृत्व और सेना के अदम्य साहस ने बढ़ाया मान
सोनभद्र। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को भाजपाजनों ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकलने से पहले डीजे की धुन पर थिरकते हुए भारत माता के जयकारे लगाए और पीएम नरेंद्र मोदी को सशक्त नेतृत्व बताते हुए, उन्हें दोबारा देश की बागडौर सौंपे जाने की जरूरत जताई और इसके लिए जन-जन तक संपर्क का संकल्प लिया।
विज्ञापन

घोरावल विधानसभा की रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा और घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर हिंदुआरी से रवाना किया। कहा की देश में बड़े आतंकी हमले के बाद पीएम के सशक्त नेतृत्व और सेना के अदम्य साहस ने आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारा, जिससे पूरा देश गौरवान्वित है। रैली पगिया मोकरसिम होते हुए शाहगंज की तरफ गई।
विज्ञापन

राबटर्सगंज विधानसभा की विजय संकल्प बाइक रैली को नगर पंचायत चुर्क के प्रांगण से लोकसभा प्रभारी गंगा सागर दूबे और सदर विधायक भूपेश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। एक तरफ जहॉ जन सामान्य के लिए सैकड़ो योजनाए केंद्र द्वारा संचालित की जा रही हैं। वहीं लोगों को भी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जो वंचित है, उन्हें भी जल्द योजनाओं का लाभ मिल जाएगा। यहां से निकली रैली राबटर्सगंज नगर, नई बाजार, चतरा, रामगढ़, पन्नूगंज, वैनी होते हुए खलियारी के लिए गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुद्धी विधानसभा की विजय संकल्प बाइक रैली को जिला प्रभारी विद्यासागर राय और पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने हरी झंडी दिखाई। ओबरा विधानसभा की विजय संकल्प बाइक रैली को लोकसभा संयोजक गोविंद यादव और ओबरा विधायक संजय गोंड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि पीएम मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और सेना के कड़े तेवर ने महज दो दिन के भीतर विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी कराकर यह जता दिया है कि अब भारत किसी भी नापाक हरकत पर चुप बैठने वाला नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, सुशी8ल चतुर्वेदी, माला चैबे, राकेश पांडेय, राजेश कुमार मिश्र, नारसिंह पटेल, कैलाश बैसवार, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, सूर्यमणि तिवारी, उदयनाथ मौर्या, सुरेश शुक्ला, आशुतोष चतुर्वेदी, अमरनाथ पटेल, राजनारायण तिवारी, अजय मिश्रा, सुनील सिंह, शंभूनारायण सिंह, अरविंद पांडेय, रामसेवक खरवार, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
म्योरपुर: काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और जनपद प्रभारी विद्यासागर राय ने म्योरपुर ब्लाक मुख्यालय से विजय संकल्प बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। यहां से खेल मैदान पर पहुंची रैली सभी में तब्दील हो गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर राय और पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जो कुछ हुआ उसे पूरे विश्व ने देखा। कहा कि मौजूदा हालात में पीएम मोदी ही विकल्प हैं। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदुलार सिंह गोंड़, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, दीपक सिंह, मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, त्रिभुवन खरवार, सुजीत कुमार सिंह, बाइक रैली प्रभारी अमरकेश सिंह, जीत सिंह खरवार, युवा मोर्चा जिला मंत्री मोनू जायसवाल, म्योरपुर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, अमित रावत आदि मौजूद रहे।
डाला: कोन मंडल क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा के नेतृत्व में विजय संकलप बाइक रैली निकाली गई। समापन रामलीला मैदान डाला में हुआ। अगुवाई भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने की। उधर, कोन अंचल के बागेसोती से कोन, रोगही, निगाही, रामगढ़, हर्रा, कोटा, नौटोलिया, तेलगुड़वा होते हुए रामलीला मैदान डाला में भाजपाइयों का हुजूम पहुंचा। पूर्व चोपन ब्लाक अध्यक्ष वंशीधर और जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। संचालन मंडल उपाध्यक्ष दीपक दूबे ने किया। विहिप नगर अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, धर्मदेव उपाध्याय, प्रशांत पाल, विकास जैन, रमाशंकर जायसवाल, गंगासागर, संदीप सिंह, गोविंद, सत्यप्रकाश केशरी, प्रिंस अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
दुद्धी: दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला। वंदे मातरम्, भारत माता की जय.. के नारे लगाए । बाइक जुलुस दुद्धी टॉउन क्लब मैदान से निकलकर तहसील तिराहे से होता हुआ माँ काली मंदिर पहुंचा। यहां से प्राचीन तालाब होते हुए म्योरपुर के लिए रवाना हो गया। मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने कहा कि अभिनंदन की बिना शर्त रिहाई केंद्र सरकार के मजबूत कूटनीति का हिस्सा हैं। शिवकुमार गुप्ता, रामेश्वर राय, दिनेश अग्रहरि, संजू तिवारी, सुरेंद्र सिंह, प्रेम नारायण सिंह, एनडी मिश्रा, मनोज तिवारी, श्याम बिहारी, रामनरेश पासवान, नीलू खां, राफ़े खां, दिलीप पांडेय, उमेश चौबे, सूरजदेव सोनी, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, पंकज गोस्वामी, बबलू केशरी, विकास सोनी, योगेश यादव, आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली
ओबरा। ओबरा विधानसभा में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। मारकुंडी घाटी के नीचे से रैली प्रारंभ होकर सलखन बाजार से पईका, रजधन, बघनारी, बेलकप, भभाईच, पटेल मोड़, करमडाड़, धौरहवा, करगरा, कुरूहुल, रेड़िया, चोपन पुल नगर होते हुए बैरियर, सिंदुरिया, बरदिया, खैरटिया, ओबरा बाजार होते चोपन रोड, गजराज नगर से होते हुए स्थानीय हनुमान मंदिर चौराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान लोकसभा संयोजक गोविंद यादव, ओबरा विधायक संजीव गोड़ ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। रैली में सत्यदेव पांडेय, सोनू सिंह, प्रेम पटेल, डॉ. सुरेंद्र मौर्या, सत्यप्रकाश तिवारी, मिथिलेश केशरी, विजय पटेल, शिवनाथ जायसवाल, अजीत तिवारी, माला चौबे, निलेश मिश्र, सतेंद्र पांडेय, दारा शिकोह, अजीम खान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजना सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। सभा का संचालन जिला महामंत्री श्यामसुंदर निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed