फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कर्मचारियों का हड़ताल का नहीं कटेगा पैसा

कर्मचारियों का हड़ताल का नहीं कटेगा पैसा

Sun, 24 Feb 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों का हड़ताल का नहीं कटेगा पैसा
डाला। रासलीला इंटर प्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों की चार दिनों से चल रही हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई। कंपनी व कर्मचारियों के बीच घंटों चली विभिन्न मुद्दों पर वार्ता के बाद कर्मचारियों हड़ताल समाप्त कर अपने-अपने काम पर वापस चले गए। हिल फोर स्थित आरईपीएल वर्कशाप पर दसों वर्षों से काम करने वाले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कामकाज ठप कर 20 फरवरी से हड़ताल पर चले गये थे। कर्मचारियों को हड़ताल पर चले जाने की सूचना मिलते ही आरईपीएल के अधिकारी शनिवार को डाला पहुंच कर हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता की और कंपनी के नियमों से भी अवगत कराया। इसके बाद भी कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। रविवार को पुन: कंपनी के अधिकारी अजय नायर वर्कशाप पहुंच कर हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता शुरू की। घंटों चली वार्ता के बाद कर्मचारी कंपनी के बातों को मानकर हड़ताल समाप्त करने की बात कहकर अपने-अपने काम पर चले गए। वार्ता के दौरान कंपनी के अधिकारी अजय नायर ने कहा कि कंपनी किसी का अहित करना नहीं चाहती है। जो कंपनी के नियम विरुद्ध मांग है उसे पूरा करना कही से संभव नहीं है। 28 फरवरी को कंपनी का काम डाला से बंद हो रहा है। ऐसे में जो लोग कंपनी में काम करने के इच्छुक हों, वह कंपनी के साथ चलें। कंपनी उन्हें नहीं हटाएगी। हड़ताल के दिनों में काम न करने वाले किसी भी कर्मचारियों का पैसा काटा नहीं जाएगा। उन्हें हड़ताल के दिनों का भी पूरा पैसा मिलेगा। इसके साथ ही पूरा प्रयास किया जाएगा कि आरईपीएल के जगह काम करने आ रही दूसरी कंपनी में सभी कर्मचारियों को योग्यतानुसार काम मिल सके, ताकि कोई बेरोजगार न रह सके। इसके साथ ही कंपनी कुशल कर्मचारियों को वेतन के अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी देगी। इस अवसर पर कर्मचारियों के साथ ही निजी कंपनी के अधिकारी मनीष तोशनीवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed