{"_id":"5b6b41fb4f1c1b913e8b5ed3","slug":"11533755899-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन बनाते वक्त स्टोप फटा, दंपती झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन बनाते वक्त स्टोप फटा, दंपती झुलसे
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। पुलिस चौकी क्षेत्र के शिवा पार्क के समीप बुधवार की अलसुबह खाना बनाते समय एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पत्नी को बचाने के चक्कर में उसका पति प्रीत भी झुलस गया। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दंपति झुलस चुके थे। पड़ोसियों ने दंपती को हिंडाल्को चिकित्सालय ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने प्रीतम कुमार (30) और उसकी पत्नी बिंदा देवी (28 ) बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार रेणुकूट के शिवा पार्क निवासी प्रीतम कुमार नगर में स्थित एक औद्योगिक प्रतिष्ठान में संविदा श्रमिक के रूप में कार्य करता है। बुधवार की सुबह प्रीतम की पत्नी बिंदा देवी स्टोप पर खाना बना रही थी। भोजन बनाते वक्त अचानक स्टोव फट गया, जिससे वह आग की चपेट में आ गई। पत्नी की चीख पुकार सुनकर प्रीतम उसे बचाने की प्रयास में जुट गया जिससे वह भी झुलस गया। दंपति की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से दोनों को हिंडाल्को चिकित्सालय ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला सौ प्रतिशत झुलस गई है महिला की इसी माह डिलीवरी भी होनी थी। नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने एंबुलेंस से झुलसे दंपती को वाराणसी भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी।