{"_id":"5b3bb48c4f1c1b7a468b464c","slug":"11530639500-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सात जुलाई को होने वाली 1001 गरीब कन्याओं की शादी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने मंगलवार को संयुक्त रूप से डायट परिसर का निरीक्षण कर संबंधितों को दिशा निर्देश दिए।
डीएम व एसपी ने उरमौरा में मंच, सुरक्षा व्यवस्था, साफ -सफाई, मैदान की लेबलिंग कराने तथा मैदान स्थल के आस-पास के झाडिय़ों आदि को को हटाते हुए मैदान में उचित प्रबंध व्यवस्था करने की हिदायत दी गई है। डीएम ने मंच और पाण्डाल के व्यवस्थापकों से तैयारी की विधिवत जानकारी ली। डीएम ने एसपी से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतेजाम करने आदि पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वर, वधू पक्ष के लोगों के भोजन व उनके सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भीड़ के नियंत्रण, बैरिकेटिंग, मीडिया प्रतिनिधियों आदि को कवरेज करने के लिए मीडिया सेल आदि का मुकम्मल प्रबंध करने का निर्देश दिया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएएस मानिक नंदन, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी, पीडल्ब्यूडी के अधिशासी अभियंता समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।