{"_id":"5b3bb4844f1c1ba2468b466d","slug":"11530639492-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की दोनों पटरियों पर गड्ढा खोदकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की दोनों पटरियों पर गड्ढा खोदकर छोड़ा
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब तीन माह पूर्व कोन-विंढमगंज मार्ग की दोनों ओर की पटरियों को खोद कर छोड़ दिया गया। अब हल्की बारिश से ही सड़क कीचड़युक्त हो गई है। इसका खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आवागमन प्रभावित होने से बाजार भी प्रभावित हो रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों में असंतोष है।
कोन-विंढमगंज मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के लिए मार्च माह में ही सड़क के दोनों पटरी की खोदाई कर गिट्टी डाल दिया गया है। बारिश होने से गिट्टी नीचे दब गई और सड़क के दोनों पटरी पर गड्डा होने के नाते पानी का जमाव हो गया है। कुछ जगहों पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन से राहगीरों ओर सड़क के पटरी पर लगे दुकान के समान पर भी कीचड़ पड़ रहे हैं। इससे लोगों में असंतोष है। पूर्व में सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी अधिशासी अभियंता से सड़क का निर्माण जल्द पूर्ण कराने के लिए कहा था लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने सड़क पर पानी का छिड़काव करने के लिए भी कहा था लेकिन उसे भी अनसुना किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।