{"_id":"5af3379b4f1c1bea118b62e2","slug":"11525888923-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना संचालन के लिए नहीं पड़ेगी धन की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना संचालन के लिए नहीं पड़ेगी धन की कमी
Updated Wed, 09 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। वीआईपी गेस्ट हाउस में अधिकारी एसोसिएशन ओबरा के प्रतिनिधियों ने उत्पादन निगम के निदेशक तकनीकी इं. विद्यासागर तिवारी ने मुलाकात की और फंड सहित अन्य मसलों पर पत्रक सौंपा। निदेशक तकनीकी ने बताया कि ओबरा परियोजना के संचालन के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। । वर्ष 2017-18 में उत्पादन निगम द्वारा दी गई बिजली का पूरा भुगतान पीसीएल ने कर दिया है। ओबरा परियोजना को उसके हिसाब से फंड भी उपलब्ध दिया गया है।
12वीं इकाई के आरएंडएम के कुछ कार्य जो निगम द्वारा कराए जाने थे, उसके लिए भी शीघ्र धन की व्यवस्था करा दी जाएगी। उन्होंने ओबरा परियोजना के कालोनी की बिजली, पानी अस्पताल आदि के लिए भी जरूरी कदम उठाने का निर्देश सीजीएम ओबरा को दिया। इस पर सीजीएम एके सिंह ने कहा कि कालोनी की बिजली व्यवस्था पर खुली चर्चा की जाएगी। इस दौरान जो भी सुझाव, उपाय निकलकर आएगा, उसी अनुसार कार्य किया जाएगा। जो मुख्यालय से मदद लेनी होगी, उससे अवगत कराया जाएगा। तकनीकी निदेशक ने बताया कि गत वर्ष कम लागत पर बिजली उत्पादन से लगभग 1700 करोड़ का लाभ पीसीएल को हुआ है, जिसके कारण चेयरमैन उत्पादन निगम के कार्मिकों के भत्तों के पुनरीक्षण के लिए सहमत है। शीघ्र भत्तों का पुनरीक्षण किया जाएगा। 13वीें इकाई के आरएंडएम प्रारंभ करने पर भी चेयरमैन सहमत है। इसके आदेश शीघ्र जारी होंगे। वार्ता में जीएम डीके मिश्र, जीएम कृष्ण मोहन, एसई सिविल आरके सिंह, एसोसिएशन की ओर से उत्पल शंकर, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, सुजीत कुमार सिंह, अनुराग अस्थाना, दिलीप सिंह, मनीष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।