{"_id":"5a492b2c4f1c1b001c8bbde0","slug":"11514744620-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिगध परिस्थितियों में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिगध परिस्थितियों में किशोर की मौत
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकृत नहर के समीप शनिवार की शाम एक किशोर शमशाद (16) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खनन क्षेत्र में विस्फोटक पदार्थ की चपेट में आने से उसकी जान गई है। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी राम प्रवेश मौर्य ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि सुकृत नहर के पास एक किशोर घायल पड़ा है लेकिन मौके पर पहुंचने पर किशोर को मृत पाया। मृतक की शिनाख्त सुकृत निवासी शमशाद के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता कुदरत अली ने बेटे की इत्तफाकिया मौत होने की तहरीर दी है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस के अनुसार जांच में किसी विस्फोटक की चपेट में आने से किशोर की मौत होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।