फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अनपरा डी की छठी इकाई से उत्पादन शुरू

अनपरा डी की छठी इकाई से उत्पादन शुरू

Tue, 19 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
अनपरा डी की छठी इकाई से उत्पादन शुरू
सोनभद्र (अनपरा)। तीन दिनों से बंद चल रही अनपरा-डी की छठवीं इकाई से मंगलवार की दोपहर बाद उत्पादन शुरू हो गया। इस परियोजना की पांच सौ मेगावाट की सातवीं इकाई अगस्त माह से ही बंद है। परियोजना की इस यूनिट को लेकर को लेकर उत्पादन निगम तक चिंतित हैं। इस इकाई के बंद होने के बाद उत्पादन निगम के सीएमडी कामरान रिजवी और इसके बाद मुख्यमंत्री तक दौरा कर चुके हैं। प्रदेश सरकार भी इस परियोजना को लेकर काफी गंभीर हैं और किसी भी वक्त उनका दौरा अनपरा में हो सकता है। हैरत की बात यह है कि अगस्त माह से बंद चल रही सातवीं यूनिट को लेकर चिंतित अधिकारियों के माथे पर बल तब पड़ गया था जब इसी डी-परियोजना की छठवीं इकाई भी दो दिन पहले बंद हो गई थी। हालांकि गनीमत रहा कि अनपरा परियोजना के मुख्य महा प्रबंधक एके सिंह के सतर्कता से मंगलवार की दोपहर बाद पांच सौ मेगावाट की छठवीं इकाई को चालू कर लिया गया। उसे लाइटअप करने के बाद लोड पर डाल दिया गया है और उत्पादन शुरू हो गया। इस इकाई के चालू होने से अनपरा परियोजना की सभी इकाईयों से कुल 1927 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा था। इस इकाई के चालू होने के बाद परियोजना प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed