फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   20 हजार लोगों को किया गया पाबंद

20 हजार लोगों को किया गया पाबंद

Sat, 20 Apr 2019 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
20 हजार लोगों को किया गया पाबंद
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव को नजदीकी आता देख पुलिस प्रशासन ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगोें के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप मेें पुलिस ने अभी तक करीब 20 हजार लोगों के खिलाफ 107/16 की कार्यवाही करते हुए इनमेें से 10 हजार को करीब 105 करोड़ की धनराशि से पाबंद किया है। तीनों तहसील के एसडीएम ने प्रत्येक को एक-एक लाख या उससे अधिक धनराशि से पाबंद किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में स्थित चुनाव कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में चुनाव के लिए 1475 मतदेय स्थल बनाया गया है। इनमें से पुलिस प्रशासन ने घोरावल विधानसभा क्षेत्र में 27 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील, 51 मतदेय स्थल संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया है। राबर्ट्सगंज विस क्षेत्र में 12 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील, 161 बूथ संवेदनशील, ओबरा विस क्षेत्र में 26 बूथ अतिसंवेदनशील, 40 मतदेय स्थल संवेदनशील एवं दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 51 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील एवं 54 बूथों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित करते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। चारों विधानसभा क्षेत्र में अभी तक मतदान के दौरान माहौल खराब करने के आरोप मेें लगभग 20 हजार लोगों के खिलाफ 107/16 की कार्यवाही की गई है। एसडीएम कोर्ट से करीब 10 हजार लोगों को 105 करोड़ की धनराशि से पाबंद किया गया है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। अभी भी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पाबंद कराने की प्रक्रिया जारी है। इसकी मानिटरिंग की जिम्मेदारी द्वय एएसपी और समस्त सर्किल आफिसरों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed