{"_id":"5c02cf45bdec2241486fca07","slug":"111543688005-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्दी को जिला बनाने का वादा पूरा करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्दी को जिला बनाने का वादा पूरा करे सरकार
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को जिला बनाओ संघर्ष समिति और संयुक्त बार संघ के अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। मांग के समर्थन में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत भी रहे। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर दुद्धी क्षेत्र की उपेक्षा करने और चुनाव के दौरान किये गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया।
दुद्धी बार एसोसिएसन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग लंबे अर्से से की जा रही है। जगह- जगह सभाएं की जा रही हैं। पूर्व में कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्रियों को जिला बनाने की मांग लेकर ज्ञापन सौंपा गया लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पिछड़े क्षेत्र के विकास को लेकर यूपी सरकार गंभीर नहीं है। संघर्ष समिति के प्रवक्ता दिनेश अग्रहरि ने कहा कि जिला मुख्यालय की लंबी दूरी होने से डीएम कार्यालय तक यहां के लोगों का पहुंचना आसान नहीं होता है। इससे यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।
कहा कि बीजपुर से जिला मुख्यालय पहुचने में करीब दो सौ किमी की दूरी तय करना पड़ता है। जिला मुख्यालय आने-जाने में करीब चार सौ किमी दूरी पड़ जाती है। इससे समय और धन दोनों का अपव्यय होता है। समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि शासन अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय की यहां घोषणा न कर क्षेत्र के लोगों को गुमराह कर रहा है। विधानसभा चुनाव में सत्ता के कई मंत्रियों ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नही हो सका। बार के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि सरकार यदि जन भावनाओं का सम्मान करते हुए दुद्धी को जिला मुख्यालय की घोषणा नही की जाती है तो जिला मुख्यालय पर सरकार का रवैया स्पष्ट हो जायेगा। प्रदर्शन में रामलोचन तिवारी, आईजेड खां, रामपाल जौहरी, आनंद कुमार, संतोष कुमार, कृष्णदेव, मनोज मिश्रा, हरनाम सिंह, अजय मिश्रा, मनोज तिवारी, आशीष गुप्ता, रामख्याल सिंह, अमरावती देवी, रेनू गुप्ता, सुरेश प्रसाद, मनोज कन्नौजिया मौजूद रहे ।